पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के मीरगंज थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, 15 लोग घायल होकर जीएमसीएच में भर्ती
Purnea East, Purnia | May 21, 2026
पूर्णिया के मीरगंज थाना क्षेत्र के रंगपुरा गांव में जमीन विवाद में दो पक्षों में हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के 15 लोग घायल हो गए। सभी कों इलाज के लिए जीएमसीएच लाया गया है.दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाना में मामला दर्ज कराया है। शाहबाज मंसूरी ने 19 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया जबकि दूसरे पक्ष ने 15 लोगों पर मामला दर्ज कराया है