ब्यौहारी: ट्रक से टकराई वैन, तिखवा पंचायत सचिव की दर्दनाक मौत, ब्यौहारी के जोरा में हादसा
तेज रफ्तार ओमनी वैन सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे टकरा गई उसमें सवार तिखवा पंचायत सचिव की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है। वैन चालक घटना के बाद से ही फरार है। जयसिंहनगर के कनाडी से वैन में सवार सचिव अपने घर जा रहे थे। तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना ब्यौहारी थाना क्षेत्र के जोरा गांव में घटी है। यह जानकारी सोमवार की शाम 7.30 बजे पुलिस ने दी है।