झांसी: झांसी में 8 महीने की बच्ची की मौत, मां का आरोप- नाली विवाद में जेठानी ने गोद से छीनकर जमीन पर पटका
Jhansi, Jhansi | Jun 8, 2026 झांसी में 8 महीने की बच्ची की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मां सोनम यादव का आरोप है- नाली को लेकर जेठानी से विवाद हो गया। इसी विवाद में जेठानी ने 8 माह की बच्ची दीप्ति को गोद से छीनकर जमीन पर पटक दिया। तिलतिलाती धूप में बच्ची तड़पती रही और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सोमवार की दोपहर 3 बजे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मामले की जांच की जा रही है