होशंगाबाद नगर: कोरी घाट पर नर्मदा में मिल रहे नाले के पानी को लेकर, मानव अधिकार आयोग सदस्य ने नपा पर उठाए सवाल,वीडियो किया जारी
नर्मदापुरम के कोरी घाट के पास स्थित नर्मदा नदी में मिल रहे गंदे नाले के पानी को लेकर मौके पर पहुंचकर मानव अधिकार आयोग सदस्य प्रियंक कानूनगो ने वीडियो जारी कर नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए है रविवार सोमवार दरमियानी रात करीब 12 बजे आए वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्होंने मौके पर पहुंचकर गटर का गंदा पानी मिलने की बात कही।