बटियागढ़: कनोरा के पास अवैध शराब के साथ 2 लोग पकड़े गए, संगठन सदस्यों की सूचना पर मगरोंन थाना पुलिस ने की कार्रवाई
मगरोन थाना पुलिस ने कनोरा के पास अवैध रूप से शराब का परिवहन करते दो लोग पकड़े जिनके पास से दो पेटी देशी शराब करीब 100 पाव बरामद किए,भगवती मानव कल्याण सन्गठन शाखा बटियागढ़ की सूचना पर पुलिस ने बीती रात करीब 9 बजे यह कार्यवाही की,बतायां जा रहा शराब तस्कर बाइक से मगरोन से कनोरा की तरफ यह शराब ले जा रहे थे,मगरौंन थाना पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया