सहारनपुर: थाना कुतुबशेर पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसला कर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना कुतुबशेर को वादिया/पीड़िता की शिकायत पर शारिक पुत्र असलम के खिलाफ मुकदमा दर्ज था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत थाना कुतुबशेर टीम ने मुखबिर सूचना पर जीआरपी पुरानी दिल्ली से शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में पॉक्सो एक्ट भी बढ़ा दी गई।