बिहार: 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का आयुष्मान भारत कार्ड बनाने के लिए सदर अस्पताल से जागरूकता वाहन को किया गया रवाना
Bihar, Nalanda | Nov 21, 2024 70 साल से अधिक आयु के लोगो का आयुष्मान भारत योजना के कार्ड बनाने के लिए गुरुवार की दोपहर 12:30 में जागरूकता वाहन निकाला गया। इस मौके पर एसीएमओ ने जागरूकता वाहन को सदर अस्पताल से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एसीएमओ डॉ कूमकूम ने बताया की शहर के सुभाष पार्क ,गांधी पार्क सहित कई स्थल पर 70 साल से ऊपर के आयु बाले लोगो का आयुष्मान भारत का कार्ड बनाया जारहा है