हिलसा: प्रखंड कार्यालय पर वार्ड सदस्यों ने नल जल योजना के मासिक शुल्क भुगतान को लेकर किया प्रदर्शन
Hilsa, Nalanda | Sep 24, 2024 हिलसा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत के वार्ड सदस्य हिलसा प्रखंड कार्यालय पर पहुंचकर जमकर प्रदर्शन करने का काम किया है। इस दौरान वार्ड सदस्य संतोष पासवान, सीमा कुमारी, मुन्ना कुमार, भोला प्रसाद,राजीव शर्मा,कंचन देवी,नीरज कुमार,धर्मेंद्र कुमार,अनीता देवी का कहना है कि हम लोग को मासिक शुल्क नल योजना का नहीं मिलता है। मासिक शुल्क जल्द भुगतान किया जाए।