चरखारी: खरेला के धवारी गांव की एक महिला ने अज्ञात कारणों से खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में इलाज जारी
खरेला के धवारी गांव निवासी चंद्रभान कि 40 वर्षीय पत्नी फूला ने गुरुवार समय तकरीबन 9 बजे अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर द्वारा महिला का इलाज किया जा रहा है।