रामपुर: थाना सिविल लाइन क्षेत्र से चोरी की 4 बाइक और तमंचे के साथ एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार
Rampur, Rampur | May 1, 2026 पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देशानुसार अपराध विरोधी अभियान के तहत सिविल लाइन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार को दोपहर एक बजे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुरादाबाद निवासी आरोपी को ज्वालानगर स्थित रज़ा टेक्सटाइल मिल के खंडहरों से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की 4 मोटरसाइकिलें, एक 315 बोर का अवैध तमंचा और दो ज