सिसवापूर्वी पंचायत की मुखिया तान्या परवीन गुरुवार 12 बजे विद्यालय के बच्चियों की हौसला अफजाई की। इस अवसर पर वे दिल्ली में गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्राप्त मेडल व प्रशस्ति पत्र लेकर पहुंची। कहा कि मैं भी महिला हूँ, लेकिन पंचायत के विकास के दम पर मेरी पहचान राष्ट्रीय स्तर पर हुई है।आप भी मेहनत लग्न के साथ पढ़ाई में अव्वल आकर राज्य व राष्ट्र स्तर पर नाम रौशन करे।