बिहार: जिलाधिकारी ने समाहरणालय में 33 मामलों की लोक शिकायत अधिकार अधिनियम के तहत सुनवाई की
Bihar, Nalanda | Apr 30, 2025 लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के रूप में जिलाधिकारी द्वारा बुधवार की दोपहर 1 बजे 33 मामलों की सुनवाई की गई। इनमें से कुछ मामलों का निवारण सुनवाई से पूर्व ही संबंधित लोक प्राधिकार द्वारा किया गया तथा कुछ मामलों में निवारण हेतु संबंधित लोक प्राधिकार के पदाधिकारियों को आवश्यक आदेश दिए गये।