जैतपुर: गज रक्षक ऐप: हाथी के आने से पहले ग्रामीणों ने खाली किया गांव, बना सहारा
केशवाही वन परिक्षेत्र में गज रक्षक ऐप ग्रामीणों के लिए सुरक्षा कवच साबित हो रहा है। गिरवा में किसान की मौत के बाद हाथी अतरिया गांव की ओर बढ़ा, लेकिन ऐप से मिले अलर्ट के कारण लोग पहले ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए। वन विभाग के अनुसार 20 किलोमीटर पहले मोबाइल पर चेतावनी संदेश भेजे जाते हैं। जिले में दो हजार से ज्यादा लोग यह ऐप इस्तेमाल कर रहे हैं। रेंजर ने रव