जुलाना: जुलाना के लंगर घर पर पूर्व सैनिकों ने 1962, 1965 व 1971 की लड़ाइयों में भाग लेने वाले योद्धाओं को किया सम्मानित
Julana, Jind | Jan 26, 2024 जुलाना कस्बे के लंगर घर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें 1962,1965 व 1971 की लड़ाईया में भाग लेने वाले वीर योद्धाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक सरोकार परिवार संस्था के प्रदेश अध्यक्ष योगी संजीव नाथ ने शिरकत की।