बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में 6 नवंबर को लखीसराय जिला में मतदान होना है. इसे लेकर अर्ध सैनिक बलों एवं पुलिस द्वारा बुधवार की अपराह्न 4 बजे हलसी बाजार एवं ग्रामीण इलाके के धीरा गांव में फ्लैग मार्च किया गया. हलसी थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस एवं सीआरपीएफ लगातार फ्लैग मार्च कर रही है.