दमोह: सागर नाका के पास युवक पर चाकू और लाठी-डंडों से हमला, पत्नी-बच्चों को लेने ससुराल पहुंचा था; जेठ सास पर लगाए आरोप
Damoh, Damoh | Jul 2, 2026 दमोह के सागर नाका स्थित पावर हाउस के पास गुरुवार रात एक युवक पर चाकू और लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल भगवानदास यादव का आरोप है कि वह पत्नी और बच्चों को लेने ससुराल पहुंचा था, जहां ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाद के बाद हमला कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।