मऊगंज: बस संचालकों ने मऊगंज एसपी कलेक्टर को सौंपा पत्र, चाक मोड़ से बस संचालन की अनुमति देने की मांग
Mauganj, Rewa | Nov 6, 2025 मऊगंज नगर के बस संचालकों ने आज 6 नवंबर की दोपहर 3 बजे मऊगंज कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन पत्र सौंपते हुए चाक मोड़ से बस संचालन की अनुमति देने की मांग किया है।उन्होंने कहा कि नगर में निर्माणाधीन सड़क के कारण एक वर्ष पूर्व धारा 144 लगाकर भारी वाहनों और बसों का नगर प्रवेश प्रतिबंधित किया गया था जिसके बाद सिंचाई कॉलोनी में अस्थायी बस स्टैंड बनाया गया।