मऊगंज: जिला अस्पताल में लापरवाही, डॉक्टर न मिलने से 2 माह की बच्ची की मौत
Mauganj, Rewa | Nov 6, 2025 मऊगंज जिला अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था की घोर लापरवाही सामने आई है जहां इलाज के इंतजार में दो माह की मासूम बच्ची की मौत हो गई।ग्राम महेवा थाना नईगढ़ी निवासी मानसी यादव अपनी मां के साथ ग्राम बामनगढ़ ननिहाल में थी।आज 6 नवंबर को उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने पर परिजन सुबह 6 बजे मऊगंज अस्पताल पहुंचे लेकिन वहां कोई डॉक्टर या स्वास्थ्य कर्मी नहीं मिले।