सैदपुर: सिकंदरपुर में चिकित्सक ने बगुले की कटी चोंच में फंसे सांप को बचाया, खतरनाक रेस्क्यू बना चर्चा का विषय
करंडा थानाक्षेत्र के सिकंदरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के सामने बगुले की कटी हुई नुकीली चोंच एक साँप के जबड़े में कुछ इस तरह फंस गई थी कि वह खुद को छुड़ा नहीं पा रहा था और असहाय होकर दर्द से बुरी तरह तड़प रहा था। इसी दौरान वहाँ पर पहुंचे स्थानीय चिकित्सक डॉ. सेराज खान ने स्थिति को समझते हुए साँप को रेस्क्यू कर उसकी जान बचा ली।