सिकंदरा: इटासागर में नारी अदालत की बैठक, महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया
सिकंदरा प्रखंड की इटासागर पंचायत भवन में गुरुवार 1 बजे नारी अदालत की बैठक एवं सखी वार्ता कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में नारी अदालत के चयनित सदस्यों को ड्रेस वितरित की गई। महिलाओं को नारी अदालत के उद्देश्य और कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। बताया गया कि घरेलू विवाद, हिंसा, मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न और दहेज प्रताड़ना की पीड़ित महिलाएं यहां सहायता ले सकती