पन्ना: नाबालिग की शादी का विरोध करने पर कुल्हाड़ी से हमला, आरोपी गिरफ्तार
Panna, Panna | May 14, 2026 सलेहा थाना क्षेत्र के ग्राम बिल्हाखुर्द में नाबालिग लड़की की शादी का विरोध करने पर एक व्यक्ति द्वारा कुल्हाड़ी से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और खून लगे कपड़े जप्त किए हैं।