रहटगांव: किसानों से अपील: निर्धारित स्लॉट पर ही उपार्जन केंद्र पहुंचें, रहटगांव सहित जिले के किसान ध्यान दें
आज 2 मई शाम 5 बजे जिला प्रशासन का कहना है कि सभी किसानों के सहयोग से उपार्जन कार्य को सरल, सुगम और पारदर्शी बनाया जा सकता है। किसानों से अनुरोध किया गया है कि वे तय तिथि का पालन करें और उसी दिन अपनी उपज लेकर केंद्र पहुंचे, जिससे समय पर खरीदी कार्य पूर्ण हो सके और सभी को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।