एटा: गांव हयातपुर माफी में सरकारी नलकूप के पास लकड़ी माफियाओं ने ट्यूबवेल ऑपरेटर की सहमति से विशालकाय गूलर का पेड़ काटा
Etah, Etah | Jun 17, 2026 एटा जनपद के मारहरा विकासखंड क्षेत्र के गांव हयातपुर माफ़ी में एक सरकारी नलकूप के पास लगा विशालकाय गूलर का वृक्ष काट दिया गया है। आरोप है कि लकड़ी माफियाओं ने यह पेड़ ट्यूबवेल ऑपरेटर की सहमति से मंगलवार को काटा। 'भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी' के नाम से स्थापित सरकारी नलकूप के ठीक सामने यह वृक्ष ग्रामीणों को ठंडी छाया प्रदान करता था।