देहरादून: दून विश्वविद्यालय में कुलपति ने गोलमेज सम्मेलन-2024 का आयोजन किया, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने की शिरकत
दून विश्वविद्यालय में आयोजित सम्मेलन में राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की.सम्मेलन में एनईपी-2020 के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा को उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मंथन किया गया.