देहरादून: बीजेपी की दूसरी सूची को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने कहा, जल्द सार्वजनिक होगी लिस्ट
भाजपा की दूसरी सूची को लेकर बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक का कहना है कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और पार्टी में सभी का निर्णय लेना आवश्यक होता है उन्होंने कहा बीजेपी चुनाव को लेकर पूरी तरीके से तैयार है और नगर निगम प्रत्याशियों को लेकर जल्द ही लिस्ट को सार्वजनिक किया जाएगा