सागर नगर: कैंट थाना क्षेत्र से आए धानक परिवार ने बेटे की मौत को बताया हत्या, बहू पर आरोप लगाकर एसपी से की शिकायत
कैंट थाना क्षेत्र के बरारू के धानक परिवार ने बेटे की मौत को हत्या बताते हुए, बहु पर गंभीर आरोप लगाए है जिसकी मंगलवार की दोपहर 1 बजे पुलिस अधीक्षक से कार्यवाही को लेकर ज्ञापन सौंपा है। जानकारी के अनुसार बरारू के रहने वाले राजेश धानक ने पुत्र मोहनिश धानक का विवाह 10 मई 2025 को नीता बंसल से किया था। शादी के बाद से ही नीता पति मोहनिश, सास - ससुर और छोटे बेटे को