बेतिया: आईटीआई क्षेत्र में युवक ने की आत्महत्या, प्रताड़ना का आरोप, परिवार के सदस्य फरार
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर वार्ड संख्या 30 स्थित आईटीआई मोहल्ले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 28 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर पारिवारिक प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान प्रमोद कुमार यादव के रूप में हुई है, जो पेशे से पेंटर था और अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके तीन छोटे बच्चे हैं।