बेतिया: योगापट्टी में सड़क हादसे में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत, अज्ञात बाइक सवार फरार
दरवलिया-योगापट्टी मुख्य मार्ग पर 7 जुलाई सोमवार सुबह करीब 11 बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 60 वर्षीय वृद्ध काशीनाथ साह की मौत हो गई। वे खाना लेकर अपनी दुकान की ओर जा रहे थे, तभी एक अज्ञात बाइक सवार ने पीछे से उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वृद्ध सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।