बख्शी का तालाब: इटौंजा में अवैध आम मंडी बनी जाम का कारण, माल रोड पर घंटों फंसे लोग
लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र में अवैध रूप से लग रही आम की मंडी के चलते माल रोड पर भीषण जाम की स्थिति बन गई। सड़क किनारे और बीच सड़क पर खड़े ऑटो, डीसीएम और डाला वाहनों के कारण यातायात पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आढ़तियों की लापरवाही से हर दिन जाम की समस्या बढ़ती जा रही है, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।