बंजरिया: बंजरिया में शुक्रवार को 5 वृद्ध और दिव्यांगजनों का बैलट पेपर से वोटिंग कराया गया
बंजरिया में शुक्रवार को 5 वृद्ध व दिव्यांगजनो का बैलट पेपर से मतदान कराया गया। एआरओ सह बीडीओ सुनील कुमार ने शुक्रवार शाम 5 बजे बताया कि प्रखंड के बूथ संख्या 279 व 284 से कुल 5 लोगो ने मतदानकेन्द्र पर जाकर मतदान करने में असमर्थता जताई थी। निर्वाची पदाधिकारी के निर्देश पर सेक्टर पदाधिकारी अनिरुद्ध कुमार की मौजूदगी में बिल्कुल निष्पक्ष मतदान कराया गया हैं।