टीकमगढ़: टीकमगढ़ मुक्तिधाम के पास बाइक की टक्कर से वृद्ध गंभीर घायल, डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल
टीकमगढ़ मुक्तिधाम के पास मंगलवार को एक सड़क हादसा हो गया घटना में एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया की वृद्ध बानपुर तरफ से टीकमगढ़ तक जा रहा था रास्ते में मुक्तिधाम के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। डायल 112 के द्वारा घायल को टीकमगढ़ जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है।