बिजनौर: बिजनौर में सलामपुर रोड पर चलती बाइक में लगी भीषण आग, बाइक चालक ने कूदकर बचाई जान
Bijnor, Bijnor | May 17, 2026 बिजनौर में रविवार को दोपहर करीब 12:00 बजे कोतवाली शहर क्षेत्र में इस्लामपुर रोड पर चलती बाइक में भीषण आग लग गई। बिजनौर की घासीवाला बंगाली कॉलोनी निवासी आर्यन अपनी बाइक को सही करने के लिए मिस्त्री के पास जा रहा था। अचानक से उसकी बाइक में आग लग गई जिसके बाद आर्यन ने कूदकर अपनी जान बचाई लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन पूरी बाइक जलकर खाक हो गई।