सांगोद: सांगोद न्हाण लोकोत्सव के दौरान हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, एक व्यक्ति हुआ घायल
Sangod, Kota | Mar 18, 2025 जिले के सांगोद लोकोत्सव के दौरान देर रात को बादशाह की सवारी के दौरान हुए विवाद में मारपीट हुई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सुबह साढ़े 11 बजे वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि सांगोद में सोमवार को बादशाह की सवारी के दौरान किन्नर नृत्य को लेकर विवाद हुआ जिसमें लाठियों से एक व्यक्ति पर हमला किया गया।घायल व्यक्ति के गम्भीर चोट होने पर उसे कोटा रेफर किया गया है।