सांगोद: सांगोद में उमरावों ने बादशाह को दी सलामी, कलाकारों ने किया रोमांचित, न्हाण अखाड़ा चौधरी पाड़ा का न्हाण सम्पन्न
Sangod, Kota | Mar 17, 2025 जिले के सांगोद कस्बे में सोमवार शाम 5 बजे को राजसी ठाठ-बाठ से निकली बादशाह की सवारी के साथ ही न्हाण अखाड़ा चौधरी पाड़ा के न्हाण का समापन हुआ। अश्वों पर सवार अमीर उमराव एवं किन्नरों के नृत्य ने बरसों पुरानी संस्कृति को साकार कर दिया। सवारी में स्वांगों ने सामाजिक व राजनीतिक परिपेक्ष पर व्यंग किए तो बच्चों ने महापुरूषों की वेषभूषा धारण करके महापुरूषों की याद