सांगोद: मोईकलां कस्बे में श्मशान घाट रोड पर एक शख्स पर मधुमखियों के हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Sangod, Kota | Mar 16, 2025 बपावर थाना इलाके के मोईकलां में श्मशान रोड़ पर मधुमक्खी के हमले से एक शख्स बुरी तरह घायल हो गया जिसका वीडियो रविवार सुबह 8 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। मोईकलां कस्बे में शनिवार शाम 4 बजे यह घटना हुई थी जिसमे बड़ के पेड़ पर लगी मधुमक्खी ने इस शख्स पर हमला कर दिया था।वीडियो में देखा जा सकता है कि पीड़ित शख्स पर मधुमखियों ने हमला किया वह उठ तक नही पाया