नरवर: महाराणा प्रताप जयंती पर नगर में निकली भव्य रैली, वीरता और स्वाभिमान का दिखा प्रतीक
नगर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शहर में भव्य रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, समाजसेवियों एवं विभिन्न संगठनों के लोगों ने भाग लिया। रैली का शुभारंभ महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद बैंड-बाजों, भगवा ध्वज और देशभक्ति नारों के साथ रैली नगर के