शिवपुरी नगर: जल संकट के बाद अब दूध की 'किल्लत' से हांफ रहा शिवपुरी, हड़ताल रही बेनतीजा, ₹70 किलो तक कालाबाजारी
एक तरफ जहां शिवपुरी शहर भीषण जल संकट से जूझ रहा है, वहीं अब शहरवासियों के सामने दूध का एक नया संकट खड़ा हो गया है। दूधियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते पिछले कुछ दिनों से शहर में दूध की आवक पूरी तरह ठप है। इस स्थिति का फायदा उठाकर कुछ जगहों पर दूध की जमकर कालाबाजारी हो रही है और मजबूरी में जनता को ₹70 प्रति किलो तक दूध खरीदना पड़ रहा है।