फिरोज़ाबाद: करबला कमेटी के अध्यक्ष ने टीम संग पुलिस लाइन स्थित कार्यालय पर एसएसपी को किया सम्मानित
जनपद में शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न होने पर शनिवार को करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्ला खां ने अपनी टीम के साथ एसएसपी सौरभ दीक्षित के पुलिस लाइन स्थित कार्यालय पर पहुंचकर सम्मानित किया। हिकमत उल्ला खान ने शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए डीएम रमेंश रंजन, एसएसपी सौरभ दीक्षित के अलावा सभी अधिकारियों का आभार प्रकट किया।