फिरोज़ाबाद: पुलिस ने अबैध शराब की तस्करी करते समय एक आरोपी को शंकरपुर पुल के पास से किया अरेस्ट
फ़िरोज़ाबाद के थाना बसई मोहम्मदपुर पुलिस ने शनिवार की दोपहर अबैध शराब की तस्करी करने वाले एक आरोपी को शंकरपुर पुल के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम राजू उर्फ़ गट्टू उर्फ़ भट्टू है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हरियाणा प्रान्त की अंग्रेजी शराब के 50 क्वाटर बरामद किये है। पुलिस ने आरोपी को सुसंगत धाराओं में जेल भेज दिया है।