#सांगला/किन्नौर। रविवार को किन्नौर कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने सांगला वैली के विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों का घटनास्थल पर पहुंच कर दौरा किया व स्थिति का भी जायजा लिया। इस दौरान नेगी सबसे पहले कामरू के कुप्पा गांव में पहुंचकर प्रभावित परिवारों से मिलें। उसके बाद सांगला बस अड्डे के समीप क्षति ग्रस्त पुल का जायजा लिया। तत्पश्चात बटसेरी गांव के चिस्पान में पहुंच कर प्रभावित परिवारों से मिलकर सरकार की और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद दिलाए जाने के लिए आश्वस्त भी किया।
इस दौरान उनके साथ किन्नौर जिला सेवादल प्रमुख किशोर नेगी , किन्नौर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अजय ठाकुर , कल्पा ब्लॉक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष युवराज नेगी , निचार ब्लॉक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रोहित नेगी , पूर्व युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष किरण पांगटू एवं पूर्व युवा कांग्रेस कार्यालय सचिव नवीन चारस , शेखर नेगी , बालकृष्ण नेगी , दीपक नेगी ,अखिल नेगी,अभिमन्यु नेगी , रोबिन याम्बुर , गौरव नेगी आकाश नेगी सहित कई अन्य उपस्थित रहें
Rampur, Shimla | Jul 12, 2026