दमोह: कलेक्टर कार्यालय में हुई जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक, तालाबों में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठा
Damoh, Damoh | Mar 5, 2025 बैठक मे जिले मे तालाबों के निर्माणों मे हुए ताबड़ तोड़ भ्रष्टाचार के मामले कि गूँज सुनाई दी,बैठक मे दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा मुख्य रूप से जो अमृत सरोवर और तालाब की जांच का विषय आया उसमें टीम गई हुई है,और यह भी तय किया गया है,113अमृत सरोवर पूरे दमोह जिले में बने हुये थे,जो 08 तालाब है,उनकी जांच होने के बाद टीम गठित होकर सभी 113 तालाबों की जांच होंगी