पानीपत: पानीपत में व्यापारी से ₹2.5 करोड़ की फिरौती मांगी, बंबीहा गैंग के नाम पर धमकी से दहशत में परिवार
पानीपत में एक व्यापारी को विदेशी नंबर से धमकी भरी व्हाट्सएप कॉल की गई है। कॉल करने वाले ने खुद को बंबीहा गैंग का सदस्य बताते हुए उससे 2.5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी। व्यापारी ने डर के चलते कॉल काट दी और बाद में पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। व्यापारी के पास पूरा दिन कॉल तो कभी ऑडियो मैसेज आते रहे। उसका परिवार पूरा दिन दहशत में