गुण्डरदेही: शादी का झांसा देकर 15 साल की नाबालिग लड़की से कई बार दुष्कर्म, अर्जुन्दा पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया
शादी का झांसा देकर 15 साल की नाबालिग लड़की से कई बार दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूरा मामला अर्जुंदा थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक लगातार दुष्कर्म से नाबालिग युवती 5 माह की गर्भवती हो गई थी। तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें डूंडेरा हॉस्पिटल लाया, जहां नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया।अर्जुन्दा पुलिस ने खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी युवक भोलेश्वर ठाकुर पिता देवेंद्र ठाकुर 24 वर्ष ग्राम परसतराई को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा।