UGC के नए विनियमों को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, BHU के छात्र नेता मृत्युंजय तिवारी ने दायर की याचिका
Sadar, Varanasi | Jan 28, 2026 काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के छात्र नेता मृत्युंजय तिवारी ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा अधिसूचित नए विनियमों के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय में रिट याचिका दायर की है। यह याचिका अधिवक्ता नीरज सिंह के माध्यम से संविधान के अनुच्छेद 32 के अंतर्गत दाखिल की गई है।