विदिशा नगर: हाईवे पर अंडरपास न होने से 25 गांवों को हादसों का खतरा
एनएच-346 पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर 25 गांवों के ग्रामीण मंगलवार दोपहर 1 बजे जनसुनवाई में पहुंचे। ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि सकरोली-जोगी किरारों से गंज बासौदा जाने वाले मार्ग पर अंडरपास नहीं होने से हजारों लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है। ग्रामीणों का कहना है कि हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों के बीच सड़क पार करना मजबूरी होगी।