राजगढ़: राजगढ़ के वार्ड 33 में दिनभर जल रहीं स्ट्रीट लाइटें, रात को कई बार रहता है अंधेरा, बिजली बर्बादी पर वार्डवासियों में रोष
Rajgarh, Churu | Apr 24, 2026 एक तरफ विद्युत विभाग गर्मी में सुबह-सुबह घंटों की बिजली की कटौती कर रहा है, वहीं वार्ड 33 में सुमेर सिंह गोस्वामी के पास दिन में ही स्ट्रीट लाइटें जलने से बिजली की खुलेआम बर्बादी हो रही है। हैरानी की बात यह है कि कई बार रात के समय यही वार्ड अंधेरे में डूबा रहता है। लोगों ने कहा कि विभाग और पालिका प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए ताकि बिलो में राहत मिल सके।