राजगढ़: राजगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम में एडिशनल एसपी ने एटीएम बदलकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश
राजगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम में सोमवार को दोपहर 1:00 बजे करीब राजगढ़ एडिशनल एसपीकेएल बंजारे के द्वारा एटीएम बदलकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया इस दौरान एडिशनल एसपी ने बताया कि आरोपियों के पास से 811400 रूपए की मशरूका बरामद करने के साथ ही मारुति कार भी बरामद की है।