कैराना: कैराना में गोमांस प्रकरण के बाद एक्शन, विकास प्राधिकरण ने मुगल गार्डन बैंक्वेट हॉल पर लगाई सील
Kairana, Shamli | Jun 23, 2026 कैराना कोतवाली के गांव खुरगान यमुना खादर क्षेत्र में पुलिस ने पिछले दिनों गोकशी की सूचना पर छापेमारी की थी। जहां से गोवंशीय अवशेष बरामद हुए थे। इसके बाद पुलिस जांच के आधार पर नगर के मोहल्ला रेतावाला स्थित मुगल गार्डन बैंक्वेट हॉल में पहुंची थी। जहां मोहल्ला छड़ियान निवासी फरमान की वलीमे की दावत का कार्यक्रम था।