औरैया: दिबियापुर क्षेत्र के असेनी स्थित हरि सर्वे वाटर पार्क भीषण गर्मी में बना आकर्षण का केंद्र, लोगों की भारी भीड़ उमड़ी
दिबियापुर में भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच दिबियापुर क्षेत्र के असेनी गांव स्थित हरि सर्वो वाटर पार्क इन दिनों लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं और ठंडे पानी के साथ विभिन्न मनोरंजन सुविधाओं का आनंद ले रहे हैं। खासकर बच्चों और युवाओं में वाटर पार्क को लेकर काफी उत्साह है।