कटकमसांडी: विभावि के कुलपति की पहल: 22 विद्यार्थी 10 दिवसीय शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए गुजरात रवाना
विभावि के 22 विद्यार्थी गुजरात रवाना। विनोबा भावे विश्वविद्यालय के शिक्षाशास्त्र विभाग के 22 विद्यार्थी 10 दिवसीय शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए मंगलवार को गुजरात रवाना हुए। दल का नेतृत्व डॉ. रजनीश कुमार एवं डॉ. अमिता कुमारी कर रहे हैं। यह कार्यक्रम कुलपति प्रो. चंद्र भूषण शर्मा की पहल पर आयोजित किया गया।